थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम चंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

*बांदा : बदौसा के चंदौर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत जांच में जुटी पुलिस*

 

*बांदा:* थाना बदौसा क्षेत्र के ग्राम चंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

इस पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सौरभ सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि थाना बदौसा के चंदौर गांव के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

*कैसे हुआ हादसा, जांच जारी*

फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसा किन वाहनों के बीच हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। सीओ सौरभ सिंह ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश