बांदा में अकीदत और भाईचारे के साथ निकाला गया पारंपरिक ताजिया जुलूस; देश में अमन-चैन की मांगी दुआ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बांदा में अकीदत और भाईचारे के साथ निकाला गया पारंपरिक ताजिया जुलूस; देश में अमन-चैन की मांगी दुआ।

रामाजी ढाल पर उमड़ पड़ी भीड़ हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रही..

वरिष्ठ सपा नेता शेखर शर्मा ओमनारायण त्रिपाठी विदित द्वारा जलपान वितरण किया गया। एसपी बांदा के निर्देश पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा।

उत्तर प्रदेश बांदा।मोहर्रम के अवसर पर नगर में पारंपरिक श्रद्धा, अकीदत और आपसी सौहार्द के साथ 10वें दिन ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर कर्बला के शहीदों और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।

जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने ताजियों का इस्तकबाल (स्वागत) किया। जुलूस के दौरान युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतब और अखाड़े का प्रदर्शन कर अपनी कला का मुजाहिरा किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का अनूठा वातावरण देखने को मिला।

**सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहा। अधिकारियों की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

अमन-चैन की दुआ के साथ सुपुर्द-ए-खाक**

जुलूस के समापन पर निर्धारित स्थल (कर्बला) पर पूरी अकीदत और विधि-विधान के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर नगरवासियों ने देश और समाज में सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे और अमन-चैन की सामूहिक दुआ मांगी।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश