बांदा*-शहर मुख्यालय से सटे केन नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए रात दिन ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा अवैध रूप से बालू चोरी की जा रही है,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

*बांदा ब्रेकिंग न्यूज -*

 

*बांदा*-शहर मुख्यालय से सटे केन नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए रात दिन ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा अवैध रूप से बालू चोरी की जा रही है,।

जिससे लाखों रूपए की सरकार की राजस्व की खुलेआम बालू चोरी की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी कृषि विश्वविद्यालय चौकी के सिपाही जितेंद्र सिंह के द्वारा ब्रह्मा डेरा केन नदी अछरौड की तरफ रात व दिन में 25 से 30 ट्रैक्टर बालू के चलवाये जा रहे ,जिसमें कृषि विश्वविद्यालय में तैनात जितेंद्र सिंह के द्वारा एंट्री के रूप में ₹2000 प्रति ट्रैक्टर इंट्री के रूप मे लिया गया,वही एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक के द्वारा फोन पर बातचीत के दौरान जितेन्द्र सिंह का नाम इट्री पर नाम लेते हुए विडियो सामने आया है ।रात्रि मे कनवारा मे 6 से 7 ट्रैक्टर चल रहे हैं जिसमें कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के द्वारा ₹2000 ट्रैक्टर की एंट्री ली जा रही है सूत्र के मुताबिक जानकारी यह खेल काफी समय से चल रहा है।

खनिज विभाग के नाक के नीचे ये खेल काफी समय से चल रहा है।अब देखना यह है कि जिला *प्रशासन इस पर क्या कुछ कार्यवाही करता है मामला शहर मुख्यालय के नदी का।*

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश