बांदा की बेटी शार्वी पांडे ने नेपाल में लहराया तिरंगा, रोलर स्केटिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

ब्रेकिंग न्यूज बांदा-

 

*बांदा की बेटी शार्वी पांडे ने नेपाल में लहराया तिरंगा, रोलर स्केटिंग में जीते दो स्वर्ण पदक*

 

*बांदा:* “सपनों की कोई सीमा नहीं होती” – इसे सच कर दिखाया है बांदा जिले की होनहार बेटी शार्वी पांडे ने। नेपाल में आयोजित _नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026_ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शार्वी ने रोलर स्केटिंग में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है।

 

शार्वी पांडे पुत्री विकास कुमार पांडे, निवासी ग्राम पंचायत तरखरी, तहसील नरैनी की रहने वाली हैं। भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और दुबई के खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शार्वी ने 10-12 वर्ष बालिका वर्ग में हिस्सा लिया।

 

500 मीटर और 1000 मीटर रेस दोनों स्पर्धाओं में शार्वी ने शानदार गति, संतुलन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और दो स्वर्ण पदक 🥇🥇 अपने नाम किए।

 

जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब शार्वी के नाम की घोषणा हुई और भारत का तिरंगा शान से लहराया, तो वह पल हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बन गया।

 

बुंदेलखंड की मिट्टी से निकली इस बेटी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। लक्ष्य साफ हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार का साथ मिले तो कोई मंजिल दूर नहीं।

 

शार्वी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे बांदा जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, कोच और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में शार्वी विश्व स्तर पर भी देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रचेंगी।

 

शार्वी की सफलता देशभर की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा है। एक बार फिर साबित हुआ – *”बेटियां अवसर नहीं, इतिहास बनाती हैं।”* 🇮🇳🥇🥇

 

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश