
NSS NEWS दिल दहला देने वाली खबर
आगरा में रिश्तों का खौफनाक कत्ल! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाने का आरोप, 45 दिन बाद खुला राज़
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने पति दीपक की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाकर उसके ऊपर टाइल्स लगवा दी गईं, ताकि किसी को शक न हो। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मामला करीब 45 दिनों तक छिपा रहा। जब पुलिस को इस मामले की सूचना मिली, तो मौके पर पहुंचकर बाथरूम की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ध्यान रहे, इस मामले में जांच अभी जारी है और अदालत में आरोप सिद्ध होने तक आरोपी को कानून की नजर में दोषी नहीं माना जाता।
आप लोगों की क्या राय है









