
लखनऊ में छात्राओं का मार्च: व्यवस्था के खिलाफ बुलंद आवाज
लखनऊ | NSS NEWS
लखनऊ में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की करीब 400 छात्राओं ने व्यवस्था की नाकामी के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
सुबह 7 बजे छात्राएं हॉस्टल से लगभग 5 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए दुबग्गा चौराहे तक पहुंचीं और अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किया। छात्राओं का कहना है कि सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
सबसे बड़ा सवाल: क्या बेटियों को अपनी आवाज़ सुनाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा?
NSS NEWS इस मुद्दे पर आपकी राय जानना चाहता है। कमेंट में जरूर बताएं।










