
शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बंतीखेड़ा निवासी लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वारदात में 18 राउंड गोलियां चलाई गईं।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह निर्मम हत्याकांड कानून-व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए तथा वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
अंकित बालियान की असमय मौत से संगीत जगत और उनके चाहने वालों में भी शोक है। NSS NEWS की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।










