दिल्ली एक बार फिर शर्मसार है। जब तक चुप्पी नहीं टूटेगी ऐसे ही हादसे होते रहेंगे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

ऐसी ऐसी खबरों को सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं

Nss news

 

दिल्ली एक बार फिर शर्मसार है। जब तक चुप्पी नहीं टूटेगी ऐसे ही हादसे होते रहेंगे

चलती बस में 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को सड़क किनारे छोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लेकिन सवाल सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है—सवाल है कि राजधानी की सड़कों पर हमारी बेटियां आखिर कितनी सुरक्षित हैं?

ऐसी घटनाओं पर समाज की चुप्पी भी चिंता का विषय है। बेटियों को डरकर घर में बैठाने के बजाय सुरक्षित माहौल देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संदिग्ध स्थिति दिखे तो चुप न रहें, तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

बेटी की सुरक्षा कोई एहसान नहीं, उसका हक है—और इस हक से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।