
NSS NEWS कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा, पुलिस की भारी तैनाती के बीच लगे नारे
दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज ‘लहरा दो तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। तिरंगा हाथों में लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने अपने मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाई। यात्रा के दौरान पुलिस की भारी तैनाती देखने को मिली और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई।
यह प्रदर्शन CJP के कार्यकर्ताओं की न्यायिक हिरासत के विरोध और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर किया गया। अब सवाल है—क्या अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों की आवाज़ सुनी जाएगी? और क्या इन सवालों का जवाब प्रशासन देगा?










