*राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

*राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम*

 

*विकास नगर, नई दिल्ली।* 5वीं दिल्ली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, विकास नगर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

 

यह प्रतियोगिता कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नंगली सकरावती में आयोजित की गई थी।

 

प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा *प्रियांशी द्विवेदी ने प्रथम स्थान*, छात्र *प्रतीक ने प्रथम स्थान*, छात्रा *कनिका ने द्वितीय स्थान* और छात्रा *अलिशा ने द्वितीय स्थान* प्राप्त किया।

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के *चेयरमैन श्री ललित अबरोल जी,* *प्रधानाचार्या श्रीमती अंजलि अबरोल जी* एवं *मैनेजर श्री सौजन्य अबरोल जी* ने *सभी* *विजेता बच्चों* , ताइक्वांडो कोच *श्री विवेक जी* और शारीरिक शिक्षक *श्री कन्हैया जी* को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल पदक जीते हैं बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।