



गाजियाबाद में Fest Divas का भव्य आयोजन, करवा चौथ और दिवाली उत्सव में जुटीं महिला उद्यमी
गाजियाबाद। करवा चौथ और दीपावली के अवसर पर गाजियाबाद में Fest Divas की ओर से भव्य सेलिब्रेशन पार्टी का आयोजन किया गया। 30 अक्टूबर को RDC स्थित ट्यूनाइट में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को गीता फाउंडेशन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
BFS (Boss Femme Success) की पहल Fest Divas की फाउंडर्स शेली चोपड़ा और जसमीन नागपाल द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा, गाजियाबाद की अध्यक्ष श्रीमती सिद्धि प्रधान अग्रवाल और गीता फाउंडेशन की CEO डॉ. निधि वर्मा शामिल हुईं।
इस अवसर पर अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और महिलाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में संगीत, फैशन, मनोरंजन और विभिन्न गतिविधियों के साथ त्योहारों का उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने गेम्स और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
समारोह में डॉ. पलक, डायटीशियन रंजना सिंह, डायटीशियन आंचल अग्रवाल, गुरमीत, गगन, प्राची, महक, अपर्णा, दीप्ति, शालू और आज़ाद सहित शहर की कई महिला उद्यमी एवं समाजसेविकाएं मौजूद रहीं।
आयोजकों ने बताया कि BFS का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे नेटवर्किंग, व्यवसाय विस्तार और व्यक्तिगत विकास के नए अवसर हासिल कर सकें। Fest Divas के माध्यम से महिलाओं के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।










