
NSS NEWS छठ की परंपरा पर टिप्पणी से मचा बवाल, कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज
कॉमेडी के नाम पर किसी की आस्था और संस्कृति को ठेस पहुंचाना क्या जायज है?
छठ महापर्व के दौरान बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी को भारी पड़ गया है। उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विरोध तेज हुआ और अब पटना में उनके खिलाफ FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है।
विवाद बढ़ने पर यश माहेश्वरी ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए बिहार के DGP से रिपोर्ट मांगी है। वहीं दिल्ली में भी राजनीतिक संगठनों की ओर से शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सवाल सिर्फ एक कॉमेडियन का नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच की मर्यादा का है।










