*प्रेस नोट* *थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के अन्तर्गत वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तारः-* आज दिनांक 01.06.2024 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म करने व जाने से मारने धमकी देने तथा जाति सूचक शब्द बोलने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । ज्ञात हो कि दिनांक 29.05.2024 को थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत युवती द्वारा उसके साथ दुष्कर्म कर जाने से मारने धमकी देने तथा जाति सूचक शब्द बोलने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर लिखित तहरीर दी गयी थी । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी कोतवाली शामली को निर्देशित किया गया था । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* 1.सोनू उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र जहूर हसन निवासी मौहल्ला अन्सारियान गांधी चौक थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 श्री बाबूराम सिंह थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । 2.हे0का0 नितिन कुमार थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । 3.है0का0 प्रेम चौधरी थाना कोतवाली शामली जनपद शामली । *SOCIAL MEDIA CELL SHAMLI* NSS NEWS
उपरोक्त शव के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल निम्न मोबाईल नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें।* NSS NEWS
सिमरन एंटरटेनमेंट हाउस बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म “लाडली राधा रानी” की शूटिंग मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में संपन्न हुई। NSS NEWS
धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदने का त्योहार नहीं, बल्कि सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना का पर्व है। NSS NEWS
कलेजा छू लेने वाला यह दृश्य देखिए… एक मां बस की सीट पर अपने बच्चों को सुला रही है और खुद नीचे बैठकर पूरी रात गुजार रही है। NSS NEWS