

IND vs NED: बल्लेबाजी में शिवम दुबे का विस्फोट, गेंदबाजी में वरुण ने ढाया कहर, भारत को मिली शानदार जीत
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार (18 फरवरी) को भारत और नीदरलैंड्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया. जहां भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव करते हुए 17 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही. अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 193 रन बनाए थे. जिसका पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की 20 ओवरों में 176/7 रन तक ही पहुंच पाई. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बास डे लीड ने सर्वाधिक 33 रनों का योगदान दिया. उनके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए जैक लायन ने 12 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए. मगर वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके.









