पंजाब में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है। राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रभाव देखा गया है,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. पंजाब में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है। राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ का प्रभाव देखा गया है, जिससे 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं और 3.71 लाख एकड़ फसल बर्बाद हुई है।

कई जानवर इस बार में बह गए

…प्रभावित जिले:

 

– गुरदासपुर 324 गांव जलमग्न, 1 लाख एकड़ से अधिक भूमि प्रभावित

– अमृतसर135 गांव जलमग्न, 1.17 लाख लोग प्रभावित

– फिरोजपुर 112 गांव बाढ़ की चपेट में, सतलुज नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

– तरनतारन 24,532 एकड़ कृषि भूमि बर्बाद

– कपूरथला: 28,714 एकड़ कृषि भूमि बर्बाद

 

सरकारी प्रयास:

 

– राज्य सरकार ने सभी 23 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया है।

– 174 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिनमें 4,729 लोग शरण लिए हुए हैं।

– एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना और नौसेना की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

– मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 60,000 करोड़ रुपये की राज्य की निधि जारी करने की मांग की है।