नवरात्रि के पावन अवसर पर BFS दिव्यादिवास कल्कि द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नवरात्रि के पावन अवसर पर BFS दिव्यादिवास कल्कि द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

 

गाजियाबाद। नवरात्रि के पावन अवसर पर BFS दिव्यादिवास कल्कि द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर नवरात्रि के रंग में रंगी सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन जस्मीत और शेली द्वारा किया गया, जबकि गीता फाउंडेशन ने सहयोग प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजीत पाल त्यागी की पत्नी प्रतिष्ठा त्यागी , उनके साथ डॉ. निधि वर्मा, सीईओ एनईसी एवं गीता फाउंडेशन की संस्थापक, उपस्थित रहीं।

 

डांडिया कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के पर्व को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाना तथा लोगों को आपसी मेलजोल और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा। रंग-बिरंगे परिधानों, संगीत और डांडिया की धुनों ने कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बनाया।

 

आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले गीता फाउंडेशन और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने नवरात्रि के अवसर पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया।