*बांदा-* UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में आज बांदा के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

*बांदा ब्रेकिंग न्यूज-*

 

*बांदा-* UPI पर MDR लागू होने के प्रस्ताव के विरोध में आज बांदा के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कहा कि 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर MDR लागू होने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

 

** जिला उद्योग व्यापार मंडल बांदा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि UPI ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाया है, लेकिन नई MDR व्यवस्था से छोटे, मध्यम और फुटकर व्यापारियों में चिंता है। किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, दवा सहित फुटकर व्यापार में मार्जिन पहले से ही कम है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क की लागत अंततः उपभोक्ता पर ही पड़ेगी। इससे महंगाई बढ़ने और लोग फिर से नकद लेनदेन की ओर लौटने की आशंका है।

 

व्यापार मंडल ने 7 सूत्रीय मांग रखी है, जिसमें छोटे व्यापारियों के लिए UPI को पूरी तरह शुल्क मुक्त रखने, केवल UPI राशि के आधार पर नहीं बल्कि व्यापार की प्रकृति के आधार पर सीमा तय करने और व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से परामर्श करने की मांग शामिल है।

 

ज्ञापन देते समय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, महामंत्री कमल कुमार गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश