मुश्ताक खान के निधन से सिनेमा जगत में छाई खामोशी, किरदार छोड़ गए हमेशा की यादें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुस्ताक खान का निधन

ओम शांति 🙏

मुश्ताक खान के निधन से सिनेमा जगत में छाई खामोशी, किरदार छोड़ गए हमेशा की यादें

मुंबई: फिल्मों में अपने अलग अंदाज और दमदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

वेलकम’, ‘गदर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘आशिकी’ और ‘जॉली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई। पर्दे पर उनका समय भले ही सीमित रहा हो, लेकिन उनकी अदाकारी ऐसी थी कि किरदार खत्म होने के बाद भी उनका अंदाज दर्शकों की यादों में रह जाता था।

उनके जाने से फिल्म जगत में एक ऐसे कलाकार की कमी महसूस होगी, जिसने बिना किसी दिखावे के अपने अभिनय से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

कुछ कलाकार पर्दे से विदा होते हैं, लेकिन उनके किरदार कभी विदा नहीं होते… वे हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहते हैं।