


BREKING NEWS BANDA –
*तिंदवारी के माटा में तेज रफ्तार ट्रक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत – ट्रक में फंसी रही डेड बॉडी, ग्रामीणों ने लगाया जाम – 1 घंटे बाद खुला*
बांदा- *तिंदवारी / बांदा।-विकासखंड तिंदवारी की ग्राम पंचायत *माटा* में रविवार दोपहर 12बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान *महेश पुत्र जागेश्वर सिंह, निवासी जैसाईपुर, थाना तिंदवारी* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश अपने घर से खेत जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की *डेड बॉडी ट्रक में फंस गई।*
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर *जाम लगा दिया।* ग्रामीणों की मांग थी कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं, यहां तुरंत *स्पीड ब्रेकर* बनवाए जाएं और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
परिजन काफी देर तक शव को ट्रक से निकालने नहीं दे रहे थे और इंसाफ की मांग पर अड़े थे। सूचना पर पहुंची तिंदवारी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब *1 घंटे बाद जाम खुल सका* और शव को ट्रक से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश











