
NSS NEWS
लखीमपुर खीरी | रहमतपुर गांव
बारिश बनी काल, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार को ऐसा जख्म दे दिया, जिसे शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर मोहन कश्यप, उनकी पत्नी और उनके छोटे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।
एक ही हादसे में पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है। जिस घर में परिवार की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ सन्नाटा है।
यह हादसा सिर्फ तीन जिंदगियां जाने की खबर नहीं, बल्कि उन परिवारों की चिंता भी है जो आज भी बारिश के बीच कच्ची दीवारों और जर्जर मकानों के सहारे जिंदगी गुजार रहे हैं।










